Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका की आदिवासी छात्रा से 22 हजार की साइबर ठगी

Dumka : साइबर अपराधियों ने दुमका की एक आदिवासी छात्रा के खाते से 22100 रुपए उड़ा लिए. इस संबंध में छात्रा ने दुमका नगर थाने में लिखित शिकायत की है. थाने को दिए आवेदन में छात्रा ने बताया कि उसके बोबाइल पर अनजान कॉल आई. फोन करनेवाले शख्स ने कहा कि जियो ऑफर में उसकी मम्मी का नाम चयनित हुआ है, जिसमें उसे एक लाख 85 हजार रुपए कैश, गाड़ी व एक एलसीडी टीवी मिलेगी. अगर वह इसे लेना चाहती है, तो उसके मोबाइल नंबर पर रिचार्ज करना होगा. उसके झांसे में आकर छात्रा ने फोन करने वाले का मोबाइल रिचार्ज कर दिया. इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि ऑफर हासिल करने के लिए उसे प्रोसेसिंग चार्ज के तौर पर 8600 रुपए देने होंगे. छात्रा ने विश्वास के लिए उक्त शख्स का पेन कार्ड व आधार कार्ड मांगा, तो उसने पैन व आधार कार्ड भेज दिया.  इसके बाद उसने भरोसा कर उसके खाते में दो बार में कुल 22100 रुपये भेज दिए. इसके बाद शख्स ने और 17000 रुपये की मांग की. तब छात्रा को साइबर ठगी का अहसास हुआ. छात्रा ने जब उसे फोन कर पैसे वापस करने की बात कही, तो वह पैसे वापस करने के नाम पर दो हजार की मांग करने लगा. अंत में छात्रा ने नगर थाने में इसकी शिकायत की. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-wife-murdered-husband-with-her-lover-5-accused-including-wife-arrested/">गोड्डा

: पत्नी ने प्रेमी से मिलकर की थी पति की हत्या, पत्नी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही