Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में खुला साइबर थाना, आईजी ने किया उद्घाटन

Bokaro : बोकारो शहर के सेक्टर चार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त साइबर थाना बनकर तैयार है. आईजी माइकल राज एस ने मंगलवार को साइबर थाने का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि साइबर थाना खुलने से जिले में साइबर अपराध को रोकने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि अपराध को खत्म करने के लिए जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा. बोकारो साइबर थाना के प्रभारी अशोक कुमार बनाए गए हैं. उद्घाटन के मौके पर डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, बोकारो के एसपी पूज्य प्रकाश, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, डीएसपी हेड क्वार्टर अनिमेष गुप्ता, डीएसपी चास प्रवीण कुमार, ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार महली, सार्जेंट मेजर प्रवीर कुमार, सेक्टर 4 थाना प्रभारी संजय कुमार, चास थाना प्रभारी खुर्शीद आलम, सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, साइबर सेल के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आरके राणा, हरला थाना प्रभारी अनिल कुमार कच्छप,सेक्टर 6 थाना प्रभारी धेना किस्कु, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/there-is-no-question-of-survival-in-job-matters/">पटना:

 जमीन के बदले नौकरी मामले में बचने का सवाल ही पैदा नहीं होता – सम्राट चौधरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही