Search

 
 
 

उत्तराखंड पुलिस ने नवादा से साइबर ठग को किया गिरफ्तार

 
Nawada: उत्तराखंड के एक ठेकेदार से नवादा के साइबर अपराधी ने लाखों की ठगी की. लेकिन अपराधी पकड़े गए. उत्तराखंड की पुलिस यहां पहुंची और नवादा पुलिस के सहयोग से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. मामला जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव का है. जहां से साइबर अपराधी को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर ले गई. उत्तराखंड से आई पुलिस इंस्पेक्टर हरिश पुरी ने बताया कि उत्तराखंड के चंपावत जिला स्थित लोहाघाट थाना क्षेत्र के एक ठेकेदार दिलीप सिंह से ठगी हुई थी. ठग ने दिलीप से जेके सीमेंट के 10 हजार बैग दिलाने का झांसा देकर 23 लाख 60 हजार रुपये ठगी कर ली थी. जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

ठगी में प्रयुक्त मोबाइल का लोकेशन वारिसलीगंज में मिला

प्राथमिकी दर्ज होते ही ठगी में प्रयुक्त मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस अनुसंधान में जुट गई. इसी क्रम में ठगी में प्रयुक्त मोबाइल का लोकेशन वारिसलीगंज में मिला. इसके आधार पर स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर कोचगांव पंचायत के झौर निवासी बिन्नू रावत के पुत्र विकास कुमार को शेरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि ठगी का मुख्य आरोपित सहित कुछ अन्य आरोपित पुलिस छापेमारी की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए. दूसरी तरफ, सोमवार को वारिसलीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में छापेमारी कर तीन संदिग्ध साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है. इसे भी पढ़ें - मुस्लिम">https://lagatar.in/muslim-personal-law-board-threatened-nitish-and-chandrababu-be-prepared-to-suffer-the-consequences-if-you-do-not-oppose-the-waqf-amendment-bill/">मुस्लिम

पर्सनल लॉ बोर्ड ने नीतीश और चंद्रबाबू को धमकाया… वक्फ संशोधन बिल का विरोध नहीं किया तो खामियाजा भुगतने को तैयार रहें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही