Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेल्थ एंड वेलनेस दिवस पर साईकिल रैली का आयोजन

Ranchi: आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान साईकिल रैली, गुब्बारा उड़ाया गया एवं सेमिनार का आयोजन किया गया. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रांची शशि भूषण खलखो ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया. इस साईकिल रैली में एनएसएस के विद्यार्थियों, स्वास्थ्य कर्मी, असीम माझी जिला आरसीएच पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया. साईकिल रैली का नेतृत्व राज्य नोडल पदाधिकारी एनसीडी कोषांग झारखंड के डॉ एलआर पाठक ने किया. रैली पुरुलिया रोड होते हुए एमजी रोड, मेन रोड अलबर्ट एक्का चौक तक गई. इसके बाद अलबर्ट एक्का चौक पर आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस दिवस के मौके पर जन जागरूकता के लिए डॉ एलआर पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों ने गुब्बारा उड़ाया. इसे पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/cm-kejriwal-summoned-in-liquor-scam-cbi-calls-for-questioning-on-april-16/">BREAKING

: शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल को समन, CBI ने 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया
[caption id="attachment_608553" align="aligncenter" width="954"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-21.jpg"

alt="" width="954" height="539" /> साईकिल रैली में एनएसएस के विद्यार्थियों, स्वास्थ्य कर्मी, असीम माझी जिला आरसीएच पदाधिकारी[/caption]

स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में किया जा रहा अपग्रेड

14 अप्रैल 2018 को छतीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले में जंगला नामक स्थान पर आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया था. तब से इस दिवस को आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है. इस दौरान जानकारी दी गई कि पंचायत स्तर के स्वास्थ्य उपकेन्द्रों को उत्क्रमित की आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित किया जा रहा है. आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हाई बीपी, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग परामर्श, स्वाईकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, टीबी, मलेरिया, फलेरिया, टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य हेतु परामर्श, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवायें आदि चिकित्सीय सुविधा निशुल्क उपलब्ध जा रही है. इसे भी पढ़ें- पश्चिम">https://lagatar.in/shah-said-in-west-bengal-win-35-seats-in-the-lok-sabha-no-one-will-dare-to-attack-ram-navami-procession/">पश्चिम

बंगाल में बोले शाह, लोकसभा में 35 सीटें जिताइए, रामनवमी जुलूस पर हमला करने की हिम्मत कोई नहीं जुटायेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही