Search

 
 
 

रामगढ़: मादक पदार्थ के सेवन के खिलाफ साइकिल रैली

 
Ramgarh: शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के दिशा-निर्देश पर डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना ने नशा के खिलाफ से एक साइकिल रैली का आयोजन किया. इसमें बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भाग लिया. इस दौरान छात्रों व शिक्षकों ने लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने के लिए जागरूक किया गया. रैली को प्राचार्य मो मुस्तफा मजीद ने हरी झंडी दिखा कर विद्यालय परिसर से रवाना किया. रैली विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई वापस स्कूल पहुंच कर संपन्न हुई. इस अवसर पर छात्रों ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने वाले पोस्टर और बैनर लेकर नशे के खिलाफ नारे लगाए. प्राचार्य ने कहा कि मादक पदार्थ का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज और राष्ट्र को भी प्रभावित करता है. उन्होंने छात्रों को नशा से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया. शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया. इसे भी पढ़ें - रातू">https://lagatar.in/acb-arrested-the-sub-inspector-of-ratu-police-station-while-taking-a-bribe-of-rs-35000/">रातू

थाना के सब इंस्पेक्टर को ACB ने 35 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही