Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत जेवियर्स कॉलेज में निकाली गयी साइकिल रैली

Ranchi : संत जेवियर्स कॉलेज रांची के एनसीसी, राष्ट्र सेवा योजना (एनएसएस) और रोटरेक्ट क्लब ने शनिवार को विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाली. एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के नेतृत्व में इसमें 60 प्रतिभागी शामिल हूए. प्रतिभागियों ने कॉलेज गेट से मोरहाबादी ग्राउंड तक करीब 10 किलोमीटर साइकिल रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया. डॉ. प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि साइकिल के महत्व को समझाते हुए स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों को लेकर जागरूक करना है. साइकिल चलाने से सेहत के साथ कई फायदे होते हैं. इसे नियमित तौर पर चलाने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है. यह लोगों में स्फूर्ति का संचार करता है. साइकिल को मानव प्रगति, उन्नति, स्थिरता, सामाजिक समावेश और शांति की संस्कृति के प्रतीक के रूप में मना जाता है. इसे भी पढ़ें – गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-laborers-of-godda-seriously-injured-in-balasore-train-accident/">गोड्डा

: बालासोर ट्रेन हादसे में गोड्डा के दो मजदूर गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही