Ranchi : मिशन लाइफ के तहत 03 जून शनिवार को प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे के बीच रांची में साइकिल रैली आयोजित की गई है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने रांचीवासियों से अनुरोध किया है कि मिशन लाइफ का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए मोरहाबादी मैदान में आयोजित साइकिल रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं स्वच्छ पर्यावरण तथा उत्तम जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि साइकिल रैली में भाग लेने के लिए 1000 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जा रहा है. अब तक लगभग 800 प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है. सभी प्रतिभागी प्रातः 5:30 बजे तक मोरहाबादी शहीद पार्क स्थित बापू वाटिका के समीप जमा होंगे. प्रतिभागियों को आयोजक वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा टी-शर्ट, प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो दिया जाएगा. जिनके पास साइकिल उपलब्ध नहीं है, उनके लिए 250 साइकिल की व्यवस्था स्थल पर की गई है. इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को पलाश सभागार परिसर में जलपान की व्यवस्था भी होगी एवं साईकिल रैली मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी. साइकिल रैली के आगे और पीछे एंबुलेंस की सुविधा मौजूद रहेगी. वहीं ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर ट्रैफिक एसपी और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सारी व्यवस्था कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/arvind-kejriwal-with-cm-hemant-brothers-relationship-with-hemant-ji-has-promised-support/">CM
हेमंत व केजरीवाल PC : बोले हेमंत- सफल होगी केजरीवाल की मुहिम, केजरीवाल ने कहा – हेमंत मेरे भाई, देंगे समर्थन [wpse_comments_template]
मिशन लाइफ के तहत साइकिल रैली कल, सभी तैयारी पूरी
Leave a Comment