Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अच्छी सेहत के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद : सुधीर मंगलेश

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश के नेतृत्व में स्विच ऑन फाउंडेशन और केआर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में "राइडिंग फॉर क्लाइमेट एक्शन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मनोहर कोचिंग सेंटर के बच्चों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में युवा व बच्चे शामिल रहे और साइकिल रैली निकाली. मौके पर सुधीर मंगलेश ने कहा कि यह संस्था पर्यावरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाता रहता है. उन्होंने साइकिल का उपयोग करने की हिदायत दी. क्योंकि साइकिल का प्रयोग करने से वायु प्रदूषण भी नहीं होता और एक तरह से व्यायाम भी हो जाता है. साइकिल सुलभ यातायात का सशक्त माध्यम है. इसके व्यवहार से पर्यावरण संवारेगा. सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मौके पर केआर फाउंडेशन के सचिव अमित कुमार, मनोहर कुमार, सिकेन्द्र पटेल, ललन कुमार, बिंदु कुमार, रुकेश कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-there-is-a-need-to-bring-the-history-of-tribals-on-the-national-stage-ranendra-kumar/">रांचीः

आदिवासियों के इतिहास को राष्ट्रीय पटल पर लाने की जरूरत- रणेंद्र कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही