Search

 
 
 

बंगाल की खाड़ी से तूफान अक्वान सक्रिय, झारखंड में भी असर, कोल्हान में भारी बारिश का अंदेशा

Cyclone Akwan: मौसम विभाग के अनुसार आज (17 नवंबर) की शाम तक तूफान प्रचंड रुप लेगा और 19 नवंबर को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा. तूफान का लैंडफॉल अक्वान 20 नवंबर की दोपहर में आंध्र प्रदेश और यानम टट पर नेल्लोर और तनी के बीच  होगा. इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किमी प्रति घटना हो सकती है.
 

Lagatar Desk: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान "अक्वान" सक्रिय हो गया है. 16 नवंबर से सक्रिय इस तूफान का असर झारखंड समेत आठ राज्यों में पड़ने की आशंका है. झारखंड के कोल्हान में भारी बारिश का अंदेशा है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. यह तूफान पिछले तीन सप्ताह के भीतर बंगाल की खाड़ी में उठा तीसरा चक्रवात है.

 

मौसम विभाग के अनुसार आज (17 नवंबर) की शाम तक तूफान प्रचंड रुप लेगा और 19 नवंबर को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा. तूफान का लैंडफॉल अक्वान 20 नवंबर की दोपहर में आंध्र प्रदेश और यानम टट पर नेल्लोर और तनी के बीच  होगा. इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किमी प्रति घटना हो सकती है.

 

मौसम विभाग ने जानकारी है कि तूफान का सबसे अधिक असर आंध्र प्रदेश व ओडिशा पर पड़ेगा. 19 से 21 नवंबर तक इन राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश होगी. जबकि झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडू और पुडुचेरी में कम व आंशिक असर पड़ेगा. तीन दिनों तक इन राज्यों के कुछ इलाकों में भारी, तो कुछ इलाकों में कम बारिश होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही