लैंडफॉल करने के बाद तेजी से कमजोर हो जाएगा
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, तूफान के उत्तर पूर्व दिशा में गुजरात तटों की ओर मुड़ने से पहले इसकी गति कुछ कम हो गई है. पहले इसकी गति 90 समुद्री मील (167 किमी प्रति घंटे) थी जो घटकर 85 समुद्री मील (लगभग 157 किमी प्रति घंटा) हो गई है. ये चक्रवात लगभग 65 समुद्री मील (लगभग 120 किमी प्रति घंटे) की गति से तट से टकरा सकता है और फिर लैंडफॉल करने के बाद काफी तेजी से कमजोर हो जाएगा.
बिपरजॉय गुजरात तट की ओर बढ़ गया है
चक्रवात `बिपरजॉय` के प्रभाव को कम करने के लिए भारत सरकार, राज्य सरकार, भारतीय वायु सेना, नौसेना, तट रक्षक और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. जूनागढ़ जिले में 500, कच्छ में 6786, जामनगर में 1500, पोरबंदर में 546, द्वारका में 4820, गिर सोमनाथ में 408, मोरबी में 2000 और राजकोट में 4031 लोगों को स्थानांतरित किया गया है. चक्रवात बिपारजॉय के चलते मौसम विभाग ने गुजरात में सौराष्ट्र, कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बिपरजॉय गुजरात तट की ओर बढ़ गया है, जिससे कच्छ जिले के नलिया कस्बे में हल्की बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि बिपारजॉय 15 जून की शाम तक गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के पास टकराकर एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में रूप में कमजोर हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/mlas-in-bihar-will-now-get-4-crores-annually/">बिहार
में विधायकों को अब मिलेंगे सालाना 4 करोड़ [wpse_comments_template]
में विधायकों को अब मिलेंगे सालाना 4 करोड़ [wpse_comments_template]
Leave a Comment