Search

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की राजस्‍थान में दस्तक, जालोर-बाड़मेर में बारिश शुरू, पांच जिलों में रेड और 13 में ऑरेंज अलर्ट जारी

LagatarDesk : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के बाद अब राजस्थान में दस्तक दे दी है. बाड़मेर के रास्ते चक्रवाती तूफान आते ही राजस्‍थान के कुछ इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. जालोर और बाड़मेर जिले और और इनके आसपास के इलाकों में बारिश हो गयी है. जालोर में आज सुबह तक 69 मिमी बारिश हो चुकी है. चक्रवाती तूफान को देखते हुए पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बिपरजॉय के कहर को देखते हुए जोधपुर में परीक्षा स्थगित कर दी गयी हैं.  (पढ़ें, मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-comment-case-rahul-gandhi-seeks-15-days-time-from-ranchi-mp-mla-court/">मोदी

सरनेम टिप्पणी केस : राहुल गांधी ने रांची MP-MLA कोर्ट से 15 दिनों का समय मांगा)

40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, आज 16 जून को बाड़मेर और जालोर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही जैसलमेर, जोधपुर, पाली और सिरोही के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं बीकानेर, राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर जिले के कुछ हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश की हो सकती है. इस दौरान राज्‍य में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. दक्षिण राजस्थान में आज दोपहर तक 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-the-state-government-honored-the-labor-superintendent/">लातेहार:

राज्य सरकार ने श्रम अधीक्षक को किया सम्मानित

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम तैनात

मौसम विभाग 17 जून को बाड़मेर और जोधपुर जिलों के लिए `रेड अलर्ट` जारी किया है. इसी के साथ भीलवाडा, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, नागौर में गरज के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने का पूर्नानुमान है. प्रशासन ने भारी बारिश से प्रभावित लोगों के बचाव के लिए जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर में एसडीआरएफ की आठ टीम तैनात किये हैं. वहीं किशनगढ़ और अजमेर में एनडीआरएफ की एक कंपनी को तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/rajeev-ranjan-prasad-became-the-chairman-of-jharkhand-cow-service-commission/">झारखंड

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बने राजीव रंजन प्रसाद , राजू गिरी को बनाया गया उपाध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//