Search

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात में चक्रवात बिपारजॉय, योग दिवस, आपातकाल पर चर्चा

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के कच्छ जिले में चक्रवात बिपारजॉय से हुई तबाही की चर्चा करते हुए रविवार को अपने मन की बात में कहा कि वहां के लोगों ने जिस मजबूती से उसका मुकाबला किया, वह अभूतपूर्व है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कच्छ के लोग जल्द ही इस तबाही से उबर जायेंगे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

       नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कच्छ के लोगों ने  हिम्मत  के साथ खतरनाक चक्रवात का मुकाबला किया

आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 102वीं कड़ी में मोदी ने योग दिवस, आपातकाल, खेलकूद, रथयात्रा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की. चक्रवात के संदर्भ में प्रकृति के संरक्षण को प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला करने का एक बड़ा तरीका बताया. उन्होंने कहा, चक्रवात बिपारजॉय ने कच्छ में कितना कुछ तहस-नहस कर दिया, लेकिन कच्छ के लोगों ने जिस हिम्मत और तैयारी के साथ इतने खतरनाक चक्रवात का मुकाबला किया, वह भी उतना ही अभूतपूर्व है. आत्मविश्वास से भरे कच्छ के लोग चक्रवात बिपारजॉय से हुई तबाही से जल्द उबर जाएंगे. कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का जोर नहीं होता, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वह आज एक उदाहरण बन रही है.

अगले हफ्ते मैं अमेरिका में रहूंगा, वहां बहुत सारी भाग-दौड़ भी रहेगी

प्रधानमंत्री हर माह के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिये अपने विचार साझा करते हैं. वह 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. इसलिए इस बार मन की बात का प्रसारण एक सप्ताह पहले किया गया. इसका उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा, आप सब जानते ही हैं, अगले हफ्ते मैं अमेरिका में रहूंगा और वहां बहुत सारी भाग-दौड़ भी रहेगी. इसलिए मैंने सोचा वहां जाने से पहले आपसे बात कर लूं.

मेन्स हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप जीता है

मन की बात कहते हुए कहा कि इसी माह खेल जगत से कई खुशखबरियां आयी हैं. कहा कि मेन्स हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप जीता है. जूनियर्स शूटिंग वर्ल्ड कप में भी कमाल करते हुए टूर्नामेंट में पहला स्थान प्राप्त किया है. कहा कि 20 फीसदी गोल्ड मेडल भारत के खाते में आये हैं. एशियन एथलीट चैंपियनशिप में भारत टॉप 3 में रहा है.

योग को अपने जीवन में जरूर अपनायें

पीएम मोदी ने योग दिवस को लेकर कहा कि 21 जून आ ही गया है. इस बार लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इंतजार कर रहे हैं. इस बार की थीम है योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम. इस बार मुझे यूएन में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. मेरा आग्रह है कि आप योग को अपने जीवन में जरूर अपनायें. इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें.

20 जून को ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली जायेगी

रथयात्रा को लेकर कहा कि 20 जून को ऐतिहासिक रथयात्रा का दिन है. धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है. पीएम ने कहा कि जब वे गुजरात में थे तो अहमदाबाद में होने वाली रथयात्रा में शामिल होने का अवसर मिलता था. इस पावन पुनीत अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं.

25 जून के काले दिन को हम भूल नहीं सकते

पीएम मोदी ने आपातकाल का भी जिक्र किया. कहा कि 25 जून के काले दिन को हम भूल नहीं सकते. इस दिन आपातकाल थोपा गया था. उस समय लोकतंत्र के समर्थकों को यातनाएं दी गयी. आपातकाल पर बहुत सी किताबें लिखी गयी हैं. कहा कि मुझे भी एक किताब लिखने का मौका मिला था. मैं चाहूंगा कि आज जब हम देश की आजादी के 75 साल बना रहे हैं तो ऐसे अध्यायों के बारे में भी लोगों को पता चलना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//