Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Cyclone Ditwah ने श्रीलंका में कहर बरपाया, 56 लोगों की मौत, दक्षिण भारत के राज्यों के लिए अलर्ट जारी

पिछले 24 घंटों में चक्रवात के कारण श्रीलंका में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज किये जाने की सूचना है.  मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में तूफान और अधिक प्रचंड हो जायेगा.कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं घट चुकी हैं.
Advertisement
Advertisement

NewDelhi/ Colombo : तूफानी चक्रवात दितवाह (Cyclone Ditwah) ने श्रीलंका में कहर बरपा दिया है.  तूफान कारण अब तक56 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग लापता बताये गये हैं. अब यह खतरा भारत की ओर बढ़ रहा है.  Cyclone Ditwah को लेकर मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लिए अलर्ट जारी किया है.  

 

  

 

पिछले 24 घंटों में चक्रवात के कारण श्रीलंका में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज किये जाने की सूचना है.  मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में तूफान और अधिक प्रचंड हो जायेगा.कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं घट चुकी हैं.

 

जानकारी के अनुसार श्रीलंका के पूर्वी और मध्य भाग में तूफान से भारी असर पड़ा हैं डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) ने जानकारी दी है कि अब तक लगभग 44 हजार लोगों कोसुरक्षित स्थानों में ले जाया गया है. स्कूल बंद हैं. ट्रेन सेवाएं रोक दी गयी हैं.  

 

पोर्ट्स और सिविल एविएशन मंत्री अनुरा करुणाथिलके का कहना है कि  कहा कि यदि हालात और बिगड़े तो श्रीलंका मुख्य एयरपोर्ट से उड़ानों को भारत के त्रिवेंद्रम या कोचीन एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर देगा. अहम बात यह है रि मस्कट, दुबई, नयी दिल्ली और बैंकॉक सहित छह फ्लाइट्स कोलंबो एयरपोर्ट से डायवर्ट हो गयी हैं.   


भारत पर असर होने की बात करें तो बंगाल की खाड़ी में बना Cyclone Ditwah 30 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंच सकता है. IMD का लेटेस्ट अपडेट यह है कि  साइक्लोन डिटवाह पोट्टुविल के पास है, जो चेन्नई से लगभग 700 किलोमीटर दूर है.

 

IMD ने चेन्नई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर और तंजावुर समेत तमिलनाडु के कई जिलों में 28 और 29 नवंबर के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जान लें कि दिल्ली, यूपी और बिहार पर इस तूफान का कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि इन इलाकों में बारिश हो सकती है.

 

साइक्लोन का नामकरण डिटवाह यमन द्वारा किया गया है. एक और साइक्लोन सेन्यार की बात करें तो यह वर्तमान में  भारतीय क्षेत्र से दूर मलेशिया की ओर बढ़ रहा है. अभी यह सुमात्रा के पास है. 

 


श्रीलंका में  आयीा आपदा को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया 

 

चक्रवाती तूफान Ditwah के कारण  श्रीलंका में हुए जानमाल के नुकसान को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने अपने पड़ोसी देश को मदद करने का ऐलान किया है,  

 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, श्रीलंका के उन लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, जिन्होंने चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से अपने प्रियजनों को खो दिया है.  मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं
  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही