Search

 
 
 

बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोन, 26 अक्टूबर से झारखंड में होगी बारिश

Ranchi News: मौसम विभाग के अनुसार, खाड़ी में बना यह निम्न दबाव 24 अक्टूबर तक और अधिक गहरा हो जाएगा. इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए 25 अक्टूबर तक एक बेहद शक्तिशाली दबाव वाले क्षेत्र में बदल जाएगा. हवा का यह गहरा दबाव 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक पूर्ण साइक्लोन बन जाएगा.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से साइक्लोन का रूप ले रहा है. आगामी 26 अक्टूबर तक इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है. खाड़ी में हो रहे इस बदलाव का सीधा प्रभाव झारखंड पर भी पड़ेगा.

 

मौसम विभाग के अनुसार, खाड़ी में बना यह निम्न दबाव 24 अक्टूबर तक और अधिक गहरा हो जाएगा. इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए 25 अक्टूबर तक एक बेहद शक्तिशाली दबाव वाले क्षेत्र में बदल जाएगा. हवा का यह गहरा दबाव 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक पूर्ण साइक्लोन बन जाएगा. इसके बाद यह तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ेगा.

 

झारखंड में बारिश और तेज हवाओं की आशंका

इस साइक्लोन का असर झारखंड के मौसम पर भी व्यापक रूप से पड़ेगा. 26 अक्टूबर से रांची, कोल्हान सहित राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में मौसम अचानक करवट लेगा. इस दौरान आसमान में घने बादल छाने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही