Search

 
 
 

जापान में तूफान जोंगमी की कहर, 60 हजार से ज्यादा घर प्रभावित, जनजीवन अस्त व्यस्त

जापान में भीषण तूफान जोंगमी के कारण भारी तबाही मची है. खबर है कि जापान के विभिन्न शहरों में तूफान ने कहर बरपाया. लगभग 60 हजार से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं. तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया.
 

Tokyo :  जापान में भीषण तूफान जोंगमी के कारण भारी तबाही मची है. खबर है कि जापान के विभिन्न शहरों में तूफान ने कहर बरपाया. लगभग 60 हजार से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं. तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया.

 

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को बताया कि तूफान जोंगमी का केंद्र मुख्य मध्य द्वीप होंशू से दूर था. यह 25 मीटर प्रति सेकंड की अधिकतम हवा की गति के साथ उत्तर-पूर्व में ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र की ओर बढ़ा.

 

एजेंसी के अनुसार प्रशांत तट के किनारे स्थित कुछ क्षेत्रों में भयावह प्राकृतिक आपदाएं आती रहती है. जिस कारण यहां रखना खतरनाक साबित हो रहा   है. 

 

जापान सरकार के प्रवक्ता मिनोरू किहारा ने नियमित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि जोंगमी इस सीजन का छठा चक्रवाती तूफान है.  इसके कारण लगभग 60,000 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गयी. 

 

मिनोरू  किहारा ने लोगों को सलाह दी कि अगर आपको किसी भी तरह का खतरा महसूस होता है, तो अपनी जान बचाने के लिए तुरंत अलर्ट हो जायें.

 

बताया जाता है कि तूफान जोंगमी को लेकर दक्षिण-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी जापान के आठ प्रांतों के लाखों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गयी थी. इतना ही नहीं, तूफान के कारण बुधवार सुबह 900 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द की गयी थी. 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 
 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही