Search

Cyclone Mocha : अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम में भारी बारिश का अलर्ट

New Delhi : चक्रवाती तूफान मोका के (Cyclone Mocha) तेजी से उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की सूचना है. मौसम विभाग के अनुसार इसके मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवात में बदलने की आशंका है. तूफान मोका बांग्लादेश के काक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू को पार करेगा. हवा की गति की बात करें तो यह 150 से 175 किमी प्रति घंटा रहेगी.                                                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है हवा

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में आज 110-120 किमी प्रति घंटे से लेकर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से  हवा चल रही है. शाम तक इसकी गति 130 से 145 किमी प्रति घंटे हो जा सकती है, बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है.13 मई की सुबह तक गति 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी के निकटवर्ती क्षेत्र में 13 और 14 मई को 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है.

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज यानी शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने, इसके बाद 13 और 14 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है. त्रिपुरा और मिजोरम को लेकर 13 मई को अधिकतर स्थानों पर भारी बारिश और 14 मई को कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है. इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर 14 मई को भारी बारिश होने की संभावना है. त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 14 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की संभावना है.

13 मई की सुबह से 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

अंडमान सागर में 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. अभी दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में 65-75 किमी प्रति घंटे से लेकर 85 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है. इसके 90 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. बंगाल के पूर्व मध्य खाड़ी में 110-120 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. 13 मई की सुबह गति बढ़ जायेगी. यह 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक रहेगी. 13 मई की शाम से 14 मई की सुबह तक 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलेगी.

मछुआरों को अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह

अंडमान सागर में आज और कल समुद्र की स्थिति ठीक नहीं रहेगी. बंगाल की खाड़ी का भी वही हाल रहेगा. हालांकि 14 मई से इसमें सुधार आने लगेगा. बता दें कि मछुआरों को अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने को कहा गया है. इसके अलावा मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment