Search

 
 
 

आने वाला है चक्रवाती तूफान मोका... बंगाल, ओडिशा में अलर्ट जारी, कई राज्यों में बारिश के आसार

 
Kolkata : चक्रवाती तूफान मोका को लेकर बंगाल में अलर्ट जारी है. खबर है कि बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल में चक्रवाती तूफान के असर से 10 मई को कई स्थानों पर 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.                                                                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

         नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें चक्रवाती तूफान मोका का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक पड़ने की बात कही गयी है. बंगाल के अलावा ओडिशा सरकार ने 18 तटीय और आसपास के जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है.

मोका चक्रवात कहां टकरायेगा?

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो आज सोमवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात की दिशा और इसके लैंडफॉल पर वे नजर रखे हुए हैं. मोका चक्रवात कहां टकरायेगा? इस बारे में अभी कोई खबर नहीं हो. दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान मोका का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं.

बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में 8 -12 मई को वर्षा होगी

दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां सामने आ रही है. IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में 8 से 12 मई के दौरान अधिकतर स्थानों पर मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है. तटीय और सीमावर्ती इलाकों की बात करें तो 8 -11 मई के बीच भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में मौजूद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह 

IMD ने मछुआरों, छोटे जहाजों, नाविकों को दक्षिण-पूर्व और बंगाल की मध्य खाड़ी से सटे इलाकों में जाने से मना किया है दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में मौजूद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है. पर्यटकों और मछुआरों से कहा गया है कि वे 10 मई तक अंडमान निकोबार द्वीपों से सटे इलाकों में न जायें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही