Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

म्यांमार में चक्रवाती तूफान मोका की दस्तक,तीन लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त

Dhaka : चक्रवाती तूफान मोका ने म्यांमार के तट पर दस्तक दे दी है. इसकी वजह से म्यांमार के रखाइन राज्य में 209 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. साथ ही बारिश भी हो रही है. शक्तिशाली तूफान और बारिश के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं. वहीं कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है. म्यांमार के मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले म्यांमार के तटीय इलाकों से हजारों लोगों को रविवार को सुरक्षित स्थानों मठों, पैगोडा और स्कूलों में पहुंचाया गया था. (पढ़ें, आरसीबी">https://lagatar.in/rcb-and-kolkata-keep-hopes-of-reaching-playoffs-alive/">आरसीबी

और कोलकाता ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें रखी कायम)

बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई लोग घरों में फंसे

चक्रवात के कारण लगातार हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है. निचले इलाकों में लोग अपने-अपने घरों में फंसे हैं. म्यांमार के सैन्य सूचना कार्यालय ने बताया कि तूफान ने सितवे, क्यौकप्यू और ग्वा कस्बों में घरों, बिजली के ट्रांसफार्मर, सेल फोन टावरों, नावों और लैंपपोस्ट को नुकसान पहुंचाया है. तूफान के कारण देश के सबसे बड़े शहर यांगून से लगभग 425 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में कोको द्वीप पर खेल भवनों की छतें भी गिर गयी हैं.
इसे भी पढ़ें : IPS">https://lagatar.in/ministry-of-home-affairs-wrote-a-letter-to-the-government-of-jharkhand-to-retire-ips-tamilvanan/">IPS

तमिलवानन को विरमित करने के लिए गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को लिखा पत्र

मोका के दस्तक से 20 लाख लोग खतरे में- टिटन मित्रा

भाषा के अनुसार, म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रतिनिधि टिटन मित्रा ने ट्वीट कर बताया है कि मोखा ने दस्तक दे दी है. 20 लाख लोग खतरे में हैं. नुकसान और क्षति व्यापक होने की आशंका है. हम इससे निपटने के लिए तैयार हैं और सभी प्रभावित समुदायों तक निर्बाध सहायता पहुंचाने की आवश्यकता होगी. म्यांमार के मौसम विभाग के अनुसार, मोका तूफान पहले बांग्लादेश के सेंट मार्टिन द्वीप से गुजरा. इस दौरान वहां काफी नुकसान हुआ. कई लोग हताहत भी हुए. इससे पहले दिन में तेज हवाओं के कारण कई मोबाइल टावर टूट गये. जिसकी वजह से अधिकांश क्षेत्र में संचार संपर्क टूट गया.
इसे भी पढ़ें : फिर">https://lagatar.in/manohar-lal-khattar-again-embroiled-in-controversies/">फिर

विवादों में घिरे मनोहर लाल खट्टर, फरियादी को आप कार्यकर्ता बताकर उठाकर पीटने और बाहर फेंकने की बात की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही