Search

 
 
 

म्यांमार में चक्रवाती तूफान ने मचाई भारी तबाही, 81 लोगों की मौत

 
Kolkata : चक्रवाती तूफान मोका(Cyclone Mocha) ने म्यांमार में कहर बरपा दिया है. खबर है कि तूफान के कारण यहां अब तक कम से कम 81 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की बात कही जा रही है. चक्रवात मोका जब तट से टकराया, तो उस समय 209 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल रही थी.                                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी है. जान लें कि रविवार को म्यांमार के बंदरगाह शहर सितवे में चक्रवात मोका ने भारी तबाही मचाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चक्रवात के असर से रखाइन प्रांत की राजधानी सितवे के कुछ हिस्सों में बाढ़ सा नजारा था. 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी.

मछली पकड़ने वाली लकड़ी की नावें क्षतिग्रस्त हो गयी

रखाइन राज्य के बू मा और पास के खौंग डोके गांवों में कम से कम 46 रोहिंग्या मुस्लिमों की मौत हुई है. रखाइन की राजधानी सितवे के उत्तर में राथेडौंग टाउनशिप के एक गांव में मठ गिरने से 13 लोगों की मौत की खबर है. सितवे के पास बू मा गांव के प्रमुख कार्लो का कहना है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है. 100 से ज्यादा लोग लापता हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को चली तेज हवा ने बिजली के तार गिरा दिये. मछली पकड़ने वाली लकड़ी की नावों क्षतिग्रस्त हो गयी. सितवे के पास विस्थापित रोहिंग्या के लिए दापिंग शिविर में नौ लोग मारे गये.
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही