Search

 
 
 

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, IMD का आकलन, झारखंड, बिहार,बंगाल में बारिश जारी रहेगी

National News  : मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आज बुधवार को यूपी, बिहार, झारखंड से लेकर दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश का मौसम  भारी बारिश वाला होगा.
 
बारिश का फाईल फोटो

National News  : मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आज बुधवार को यूपी, बिहार, झारखंड से लेकर दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश का मौसम  भारी बारिश वाला होगा.

 

इन राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी.  वज्रपात का खतरा बरकरार रहेगा.पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका बनी रहेगी. अगले 24 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गयी है.  

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

IMD के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड के आसपास  परिसंचरण बना हुआ है. उत्तरी ओडिशा के तट के पास कम दबाववाले क्षेत्र का निर्माण हुआ है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. इसका प्रभाव कई राज्यों पर पड़ेगा.50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

 

IMD का पूर्वानुमान है कि झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली,  हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर,ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में तेज बारिश और आंधी चल सकती हैं. कई राज्यों में सड़क, रेल और स्थानीय यातायात पर असर पड़ने की आशंका है.

 

झारखंड में 19 और 20 अगस्त को मौसम सक्रिय रहेगा. IMD ने रांची सहित बोकारो, देवघर, दुमका, धनबाद, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, चतरा और पलामू में भारी बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है.

 

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा सहित जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, मालदा, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और कूचबिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही