Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने विकराल रूप लिया, 15 जून को गुजरात के कच्छ पहुंचेगा, 125-135 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

NewDelhi :  चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ भीषण चक्रवाती तूफान से  ‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है. आईएमडी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ 14 जून की सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ेगा. इसके बाद चक्रवाती तूफान के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. यह चक्रवाती तूफान 15 जून की दोपहर को गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और मांडवी एवं पाकिस्तान के कराची पहुंच जायेगा. इस दौरान यहां 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/appointment-of-warders-on-624-posts-in-four-jails-of-jharkhand-canceled/">झारखंड

के चार जेलों में 624 पदों पर कक्षपालों की नियुक्ति रद्द)

15 जून तक मछुआरों को सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में ना जाने का निर्देश

मौसम विभाग कार्यालय ने चक्रवाती तूफान को लेकर सौराष्ट्र, कच्छ, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 15 जून तक सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने की सलाह दी है.  मछुआरों को 12 से 15 जून के बीच मध्य अरब सागर और उत्तरी अरब सागर तथा 15 जून तक सौराष्ट्र-कच्छ तटों के पास नहीं जाने का निर्देश दिया है. आईएमडी ने समुद्र में गये लोगों को तट पर लौटने और अपतटीय एवं तटवर्ती गतिविधियों को विवेकपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने की सलाह दी है.  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवाती तूफान शुरुआती दिनों में तेजी से मजबूत हुआ और अरब सागर के गर्म होने के कारण यह मजबूती बरकरार रही.

उत्तर-उत्तर पूर्व की तरफ बढ़कर  अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बना बिपरजॉय

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ पिछले छह घंटों के दौरान नौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर पूर्व की तरफ बढ़ा और एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया.  यह चक्रवाती तूफान सुबह साढ़े पांच बजे मुंबई से लगभग 580 कि.मी. पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 480 कि.मी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, द्वारका से 530 कि.मी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, नलिया से 610 कि.मी  दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची (पाकिस्तान) से 780 कि.मी दक्षिण पर बना हुआ था. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-to-visit-odisha-on-june-17-will-address-public-meeting-in-maha-public-relations-campaign/">अमित

शाह का 17 जून को ओडिशा दौरा, ‘महा जनसंपर्क अभियान’ में जनसभा को करेंगे संबोधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही