Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएमपीडीआई में साइक्लोथॉन-सह-वॉकथॉन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

Ranchi : मिशन लाइफ के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सीएमपीडीआई के निदेशक शंकर नागाचारी ने संस्थान के परिसर में आयोजित साइक्लोथॉन-सह-वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. प्रतिभागियों को प्लास्टिक प्रदूषण से निजात पाने के लिए अपनी अंतर-दृष्टि विकसित करने और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने काे कहा.

80 से अधिक बच्चों ने भाग लिया

सीएमपीडीआई के स्वर्णरेखा हॉल में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को विकसित करने के लिए संस्थान के कर्मियों के पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पर्यावरण प्रदूषण विषय पर और छठी से बारहवीं कक्षा के बच्चों के लिए जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें 80 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. इस अवसर पर सीएमपीडीआई की कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा रूपाली गुप्ता ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया. सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण दिवस थीम पर आधारित टी-शर्ट और टोपी वितरित किए गए. इसे भी पढ़ें – डीएसपीएमयू">https://lagatar.in/poster-making-and-debate-competition-in-dspmu/">डीएसपीएमयू

में पोस्टर मेकिंग व डिबेट प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही