- 1.78 लाख सरकारी कर्मचारियों और 1.28 लाख पेंशनभोगियों को मिल सकता है लाभ.
Jharkhand News (DA for Jharkhand government employees) : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की जाने वाली है. डीए में बढ़ोतरी तीन प्रतिशत की हो सकती है. राज्य सरकार आज (18 नवंबर) को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला ले सकती है.
सूचना के मुताबिक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन (3) प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में लाया जा सकता है. जिसे सरकार की मंजूरी मिल सकती है. इस बढ़ोतरी का लाभ राज्य के करीब एक लाख 78 हजार सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ एक लाख 28 हजार पेंशनभोगियों को मिलेगा.
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि कर चुकी है. इसके बाद झारखंड में भी केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्यकर्मियों का डीए बढ़ाने की तैयारी की गई है. राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है.
जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित बढ़ोतरी का लाभ राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों के अलावा पेंशनभोगियों को भी मिल सकता है. अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, करीब 1.78 लाख कर्मचारी और 1.28 लाख सेवानिवृत्त कर्मी इसके दायरे में आयेंगे. इस तरह कुल लगभग 3.06 लाख सरकारी कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि का लाभ मिलेगा.
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का उद्देश्य बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करना है. डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि होने पर कर्मचारियों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी होगी. होगा. वहीं, पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (DR) के रूप में अतिरिक्त राशि मिलेगी. इस कारण ही केंद्र व राज्यों की सरकारें समय-समय पर डीए को बढ़ाती रहती है.