Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत भ्रमण पर निकले दादीजी के दिव्य ज्योत रथ का रांची आगमन, शोभायात्रा निकाली गयी...

 Ranchi :  श्री ढा़ंढण शक्ति प्रचार मंडल के सानिंध्य में भारत भ्रमण पर निकले मां  दादीजी का दिव्य ज्योत रथ  मंगलवार, 31 दिसंबर को रांची पहुंचा. इस अवसर पर दिन के 12.30 बजे मेन रोड स्थित श्री दुर्गाबाड़ी से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी.  शोभायात्रा में शामिल भारतवर्ष भ्रमण को निकले दिव्य ज्योति रथ में मां दादी विराजमान थी. अद्भुत और अलौकिक इस रथ में स्वर्णिम आभूषणों से सुसज्जित फूलों के श्रृंगार से दरबार सजा था. शोभायात्रा में मुख्य रूप से पुरुष व बच्चे पारंपरिक कुर्ता पैजामा एवं महिलाएं केसरिया साड़ी पहने धर्म ध्वज पताका लेकर चल रहे थे.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Ranc.jpg">

class="wp-image-995679 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Ranc.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

भक्त दादीजी की सजीव झांकी का अवलोकन कर रहे थे

शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण रथ पर दादी की सजीव झांकी थी, जिसका भक्त अवलोकन कर रहे थे.   तासा, ढोल नगाड़े बज रहे थे.  भजनों की गंगा प्रवाहित की जा रही थी.  बाहर से पधारे भजन गायक  मूलचंद बजाज, मोनू मोर, जुगल दरगाह, मदन सोनी, ऐनी मिड्ढा, तनय काठपाल, विजय खोवाल के भजन सुन कर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे थे. शोभायात्रा दुर्गाबाड़ी से फिरायालाल होते हुए शहीद चौक, पुस्तक पथ, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, ईस्ट मार्केट रोड, कार्टसराय रोड, बंशीधर अडूकिया लेन, सेवा सदन पथ होते हुए मुख्य यजमान बजाज परिवार के आवास पर पहुंची. दिव्य ज्योति रथ में विराजमान दादी का पूजन, चंदन, वंदन, पुष्प श्रृंगार, मुख्य यजमान संतोष कुमार मिठू बजाज ने किया.. यजमान द्वारा दादी को भोग भी अर्पित किया गया.

धर्म प्रेमियों ने शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया

शहर की कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं सहित धर्म प्रेमियों के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया. शोभायात्रा में शामिल दिव्यजोत रथ में विराजमान दादी मां का लोगों ने पूजन चंदन वंदन एवं प्रसाद का भोग लगाया. शोभायात्रा में उपस्थित धर्म प्रेमियों का लोगों ने पेय जल, ट्रॉफी, जूस देकर स्वागत और अभिनंदन किया. लोहिया ग्रंथालय, सिंघानिया परिवार, भरतीया परिवार, श्री हनुमान मंडल, गौ माता सेवा समिति, अग्रवाल युवा सभा, भारतीय युवक संघ, राजस्थान मित्र मंडल, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, माहेश्वरी सभा समेत कई सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया.

शोभायात्रा में शामिल हुए श्रृद्धालु 

शोभायात्रा में श्रवण अग्रवाल, सज्जन पड़िया, प्रेमचंद श्रीवास्तव, प्रमोद सारस्वत, मनोज बजाज, प्रदीप राजगढ़िया, मुन्ना शर्मा, नटवर सिखवाल,  अशोक पुरोहित, मनीष लोधा, किशन शर्मा, मुकेश काबरा, अमित चौधरी, अशोक लाट, मुकेश पोद्दार, विजय सरायका, अजय खेतान, दीपक सरावगी, विक्रम खेतावत, सौरभ बजाज, प्रमोद बजाज, संजय बजाज, मनोज रुइया, राजेश भरतीया, पंकज बजाज, अशोक भरतीया, बसंत मुरारका, प्रदीप रुइया, अमित भरतीया, विष्णु  बजाज, विवेक बजाज, विवेक भरतीया, विष्णु सोनी, बसंत मित्तल, रविकांत सुल्तानिया, रवि शर्मा, अरुण जोशी, किशन शर्मा, कमल सिंघानिया, शंकर भरतिया आदि शामिल हुए.

 7 बजे मां का भव्य दरबार, भजन संध्या का आयोजन  

रात्रि 7 बजे मां का भव्य दरबार, भजन संध्या का आयोजन किया गया.  भजनों की गंगा प्रवाहित की गयी. दादी जी को 56 भोग अर्पित किया गया. लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. 31 दिसंबर की मध्य रात्रि तक लोग मां के अलौकिक श्रृंगार का दर्शन और दिव्यजोत के दर्शन सहित पूजन करेंगे.   कल प्रातः 6 बजे दिव्य दर्शन रथ संबलपुर के लिए प्रस्थान करेगा.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही