- कोडरमा विधायक के दही चूड़ा कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल
- सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं संग झूमीं नीरा यादव
धर्म के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है भाजपा
- इंडिया के कार्यकर्ता सम्मेलन सह चूड़ा-दही कार्यक्रम में बोले नेता
- लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की हो रही साजिश
- गठबंधन नेताओं ने दिया मोदी हटाओ देश बचाओ का नारा
alt="" width="600" height="400" /> जयनगर : प्रखंड मुख्यालय मैदान में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन सह चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह और संचालन माले प्रखंड सचिव अशोक यादव एवं राजद नेता बलराम यादव ने संयुक्त रूप से किया. सम्मेलन को भाकपा, सीपीएम, माले झामुमो, राजद, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से वक्ताओं ने संबोधित किया. सभी ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की साजिश की जा रही है. साथ ही श्रम कानून को कमजोर कर तीन कृषि काला कानून जैसे अनेकों काला कानून मोदी सरकार ने बनाने का काम किया है. हालांकि, किसानों के आंदोलन के बाद तीन काला कानून को वापस लेना पड़ा. नेताओं ने आगे कहा कि संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने सांसदों को निलंबित कर लोकतंत्र पर हमला किया है. झूठ बोलकर सत्ता में आई मोदी सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के नाम पर कॉरपोरेट वर्ग के लिए काम करना शुरू कर दिया. कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बरगला कर वोट लेने की राजनीति की जा रही है. देश की जनता सब जान चुकी है ओर आने वाला लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी. भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ मोदी हटाओ देश बचाओ के नारे के साथ सम्मेलन का समापन किया गया. सम्मेलन को माले नेता मो. इब्राहिम, सीपीआई नेता सह जिला परिषद सदस्य महादेव राम, जिला सचिव प्रकाश रजक, सीपीआई प्रखंड सचिव अर्जुन यादव, माले राज्य कमेटी सदस्य विजय पासवान, जिला सचिव राजेंद्र मेहता, राजद जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, झामुमो जिला सचिव श्याम देव यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष तसवर खान, सीपीएम नेता रमेश प्रजापति, वसीम सरकार, उदय द्विवेदी, माले नेता मुन्ना यादव, असगर अंसारी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, सिराज खान आदि ने संबोधित किया.
पिंकी जैन ने कंबल, चूड़ा व तिलकुट बांटे
alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : मकर संक्रांति महापर्व पर झुमरी तिलैया पार्षद पिंकी जैन ने अपने वार्ड में जरूरतमंद एवं नि:सक्त परिवारों के घर पर जाकर कंबल, चूड़ा, गुड़ और तिलकुट का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है. समाज के बीच सभी के चेहरे पर खुशी हो, आपसी भाईचारा बनी रहे, सभी को इस दिशा में प्रयत्न करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के कारण मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि जहां तक संभव हो, जरूरतमंदों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकूं. इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : FIH:">https://lagatar.in/fih-india-beats-new-zealand-3-1-in-do-or-die-match/">FIH:
भारत ने करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया [wpse_comments_template]
Leave a Comment