Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरमू मैदान में दही-हांडी प्रतियोगिता 26 को, तैयारी जोरों पर

  • विजयी की टीम को दिये जायेंगे नगद इनाम
  • 51, 31 और 21 हजार रखा गया है नगद पुरस्कार
Ranchi :  हरमू मैदान 26 अगस्त को गुलजार रहेगा. यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजन समिति की ओर से इस बार भी दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. समिति के पदाधिकारी और सदस्य इसकी तैयारियों में जोर-शोर से लगे हैं. समिति के संयोजक इंद्रजीत यादव ने बताया कि दही-हांडी प्रतियोगिता शाम पांच से शुरू होगा, जो रात नौ बजे तक चलेगा. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 51000, द्वितीय को 31000 और तृतीय को 21000 हजार नगद पुरस्कार और शील्ड दिया जायेगा. मौके पर श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. उन्होंने बताया कि 12000 स्क्वायर फुट का वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है.

पुरुषों के लिए 20 फीट और महिलाओं के लिए 18 फीट होगी हांडी की ऊंचाई

अध्यक्ष बनारस यादव ने बताया कि पुरुषों के लिए दही से भरी हांडी की ऊंचाई 20 फीट और महिलाओं के लिए 18 फीट होगी. दही-हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप 748895640 8 और 9572 657488 नंबर पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. 16 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 20 अगस्त तक चलेगी. कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के संरक्षक शंभू नाथ यादव ,अरुण कुमार झा, ललन सिंह, उपाध्यक्ष गोरखनाथ यादव, एसएन सिंह, जितेंद्र यादव, श्रवण यादव, महासचिव प्रमोद राय, सचिव रितेश यादव , प्रशांत यादव, गोविंद वाल्मीकि, रवि गोंड, कोषअध्यक्ष शिवकुमार सिंह मुख्य योगदान दे रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही