Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फरार चल रहे दाहू यादव पर ईडी के गवाह का जहाज डूबाने का आरोप, FIR दर्ज

  • लगाया आरोप, सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा
  • जहाज को गैस कटर से काटकर डूबना चाहा
Vinit Abha Upadhyay Sahibganj/ Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे दाहू यादव के खिलाफ साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. मुंगेर के रहने वाले मालवाहक जहाज के चालक रवि यादव ने दाहू यादव और उसके तीनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दाहू यादव ने अपने भाइयों मुनीम यादव और सुनील यादव के साथ मरीन XV जहाज के सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट की और जहाज डूबाने की कोशिश की. इतना ही नहीं दाहू यादव के नेतृत्व में आए लोगों ने जहाज की रक्षा में लगे लोगों के साथ मारपीट की. जहाज को गैस कटर से काटकर डूबना चाहा. लेकिन पानी का स्तर कम होने के कारण जहाज डूबा नहीं, बल्कि मिट्टी में बैठ गया. जिस जहाज को डूबाने और उसकी सुरक्षा में लगे लोगों के साथ मारपीट करने को लेकर दाहू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह मुंगेरी यादव की है. मुंगेरी यादव का बेटा और उसके कर्मचारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी के गवाह हैं. मुंगेरी यादव 10 महीने से CCA (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के केस में जेल में बंद है. इसे भी पढ़ें – पलायन">https://lagatar.in/officers-should-stop-migration-implement-mnrega-schemes-with-priority-chief-minister/">पलायन

रोकें अधिकारी, प्राथमिकता के साथ लागू करें मनरेगा योजनाएं : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही