Search

 
 
 

1000 करोड़ अवैध खनन मामले में दाहू यादव के बेटे ने ईडी कोर्ट में किया सरेंडर

 
Ranchi : साहिबगंज जिला में हुए 1000 करोड़ के अवैध खान मामले में दाहू यादव के बेटे ने ईडी कोर्ट में मंगलवार को सरेंडर कर दिया. राहुल यादव ने हाईकोर्ट के आदेश पर ईडी कोर्ट में सरेंडर किया. इसके बाद कोर्ट ने उसे पांच जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. हाईकोर्ट में उसने नन बेलेबल वारंट को चुनौती दी थी. हाईकोर्ट ने दाहू के बेटे को निर्देश दिया था कि वह 2 जनवरी 2024 को ईडी की विशेष अदालत में सुबह 11:00 बजे उपस्थित हो और अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखे. राहुल यादव को अवैध खनन मामले में ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ था. इसके बाद ईडी की विशेष अदालत ने राहुल यादव के खिलाफ 31 मार्च 2023 को नन बेलेबल वारंट जारी किया था. इसे भी पढ़ें -संपादक">https://lagatar.in/case-of-threatening-the-editor-hotwar-jailer-reached-ed-office-interrogation-started/">संपादक

को धमकाने का मामला : होटवार जेलर पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही