Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम के दैनिक और संविदा कर्मी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे

Ranchi :   नगर विकास विभाग ने राज्य भर के सभी 48 नगर निकाय में 923 पदों के लिए नियुक्तियां निकाली है. बहाली निकलते ही इसका विरोध शुरू हुआ गया है. इस नियुक्ति को लेकर रांची नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी और संविदा कर्मचारी में रोष है. नगर निगम के कर्मचारियों ने आज काला बिल्ला लगाकर काम किया. वहीं आज शाम को निगम के कर्मचारी कार्यालय से फिरयालाल चौक तक मशाल जुलूस निकालेंगे. वहीं कल से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे. (पढ़ें, कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-no-teacher-got-national-or-international-fellowship-in-five-years/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : पांच साल में किसी भी शिक्षक को नहीं मिला राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय फैलोशिप)

बहाली रद्द कर दैनिक वेतन भोगी और संविदा पर काम कर रहे कर्मियों को करे स्थायी 

रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी और संविदा पर सालों से कई कर्मचारी काम कर रहे हैं. उन्हें स्थायी करने की बजाय विभाग नयी नियुक्तियां निकाल रही है. कहा कि किसी भी विभाग में दैनिक और संविदा कर्मचारियों को पहले मौका दिया जाता है. लेकिन विभाग इसका उलट कर रही है. नयी नियुक्तियां लाकर विभाग निगम के कर्मियों के साथ छलावा किया है. कर्मियों ने मांग की है कि विभाग इस बहाली को रद्द करे और दैनिक वेतन भोगी और संविदा पर काम कर रहे कर्मियों को स्थायी करे. इसे भी पढ़ें : पुणे-मुंबई">https://lagatar.in/accident-on-pune-mumbai-expressway-fire-in-chemical-filled-tanker-four-killed-three-injured/">पुणे-मुंबई

एक्सप्रेसवे पर ऑयल टैंकर में लगी आग, चार लोगों की मौत, तीन घायल

ऑफिस के गेट के बाहर 15 मिनट तक की नारेबाजी

नगर निगम के दैनिक और संविदा कर्मियों ने इससे पहले भी निकाली गयी नयी नियुक्ति का विरोध किया था.  बीते 10 और 12 जून को निगम के कर्मचारियों ने काम पर जाने से पहले निगम ऑफिस के गेट के बाहर 15 मिनट तक नारा लगाया था. निगम के कर्मियों ने इस आंदोलन के बारे में नगर प्रशासक शशि रंजन को पहले ही सूचना दे दी है. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-why-jtet-exam-was-not-held-for-years-sought-answer-from-the-government/">हाईकोर्ट

ने पूछा वर्षों से JTET परीक्षा क्यों नहीं हुई, सरकार से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही