Chouparan : झारखंड सरकार के तत्वावधान में गुरुवार को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत चौपारण के राजकीय बुनियादी विद्यालय ठूठी में पांच दिवसीय हेल्थ व वेलनेस अंबेसडर प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया. प्रशिक्षक योगाचार्य किशुन कुमार दास ने 15 विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया. योगाचार्य ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है. योगासन शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने के साथ-साथ मन को शांत रखता है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए योगासनों का नियमित अभ्यास काफी मददगार हो सकता है. समग्र स्वास्थ को बेहतर बनाने के लिए योगासनों में शारीरिक मुद्राओं, सांस लेने के व्यायाम और ध्यान का संयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़ें:
धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dto-raid-in-kapasara-outsourcing-colliery-18-highways-seized/">धनबाद
: कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में डीटीओ का छापा, 18 हाइवा जब्त योग प्रशिक्षण में कई स्कूलों के शिक्षकों ने लिया हिस्सा
प्रशिक्षण 15 से 19 जनवरी तक आयोजित किया गया. इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. मौके पर मुख्य रूप से शिक्षक गुलाब साव, बच्चू कुमार राणा, मीरा राणा, प्रतिमा कुमारी, अंचला कुमारी, अतिया सुल्तान, विनोद, अभिषेक कुमार सिंह, डलेश्वर महतो सहित कई शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:
अपने">https://lagatar.in/fulfill-your-responsibilities-honestly-babulal-marandi/">अपने
दायित्वों को ईमानदारी से निभाएं : बाबूलाल मरांडी [wpse_comments_template]
Leave a Comment