Search

 
 
 

डाक बंगला पहाड़ अब सरना पहाड़ के नाम से जाना जाएगा : डॉ शशिभूषण मेहता

 
Panki, Palamu: सिंचाई विभाग के मैदान में सरहुल का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता, चतरा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो मौजूद थे. सरना कमिटी के लोगो ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं सरना का झंडा देकर स्वागत किया. मौके पर पाहन ने विधि विधान सेआदिदेव धर्मेश एवं सरना की पूजा अनुष्ठान कराया. डाक बंगला के पहाड़ पर सरना का झंडा गडी किया गया. मौके पर विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि डाक बंगला पहाड़ अब सरना पहाड़ के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने सरहुल पूजा के कमिटी के लोगो को कार्यक्रम कराने के लिए सराहना की. सरहुल पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा कर्पूरी चौक, भगत सिंह चौक, जरही चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची. शोभायात्रा में लोग ढोल, नगाड़े, मांदर के थाप पर जमकर झूमे. इसमें पांकी प्रखंड के विभिन्न गांवों से सरना आदिवासी समाज के लोग अपनी अपनी टोली के साथ पहुंचे थे. मौके पर प्रो बचन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष शत्रुघन सिंह, विनय सिंह , विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री मंजुलता दुबे, समाजसेवी कमेश यादव, सुधीर तिवारी, कार्तिक सिंह, मंटू शर्मा, रीमा शर्मा, साधु मांझी, योगेंद्र उरांव, सुन्दर उरांव, रामावतार उरांव, जमुना उरांव सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-the-opposition-also-knows-that-nda-will-form-the-government-action-against-the-corrupt-will-continue/">पीएम

मोदी ने कहा, विपक्ष भी जानता है कि सरकार तो राजग की ही बनेगी… भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही