Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्यूरोक्रेसी, कार्पोरेट जगत में दलित, पिछड़ा, आदिवासी नजर नहीं आयेगा, भाजपा पर बरसे राहुल

राहुल गांधी आज शुक्रवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे.
Advertisement
Advertisement
  • मनरेगा मजदूरों की सूची मे 85 प्रतिशत दलित और पिछड़ा मिलेंगे.
  • नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है
  • राहुल ने कहा कि हमारी पार्टी अमीर होना नहीं चाहती.
  • Epstein का नाम लिया तो स्पीकर ने मुझे बोलने से रोक दिया.
  • हरदीप पुरी की बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस का पैसा लगा है-

Lucknow : कांशीराम जी समाज में बराबरी की बात करते थे. कांशीराम जी इसलिए सफल हुए, क्योंकि कांग्रेस अपना काम पूरी तरह से नहीं कर सकी. अगर कांग्रेस ठीक तरह से काम करती रहती तो कांशीराम जी कभी सफल न होते. अगर जवाहर लाल नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते.

 

राहुल गांधी आज शुक्रवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे.

 

 

राहुल गांधी ने भाजपा पर हमेशा की तरह हमलावर होते हुए कहा. आज आप ब्यूरोक्रेसी, कार्पोरेट जगत में  देख लीजिए, कंपनियों के टॉप मैनेजमेंट की सूची देख लीजिए, कहीं भी दलित, पिछड़ा और आदिवासी नजर नहीं आयेगा.   डॉक्टरों में दलित, पिछड़ा और आदिवासी नहीं मिलेगा.

 

लेकिन मनरेगा मजदूरों की सूची में आपको 85 प्रतिशत दलित और पिछड़ा मिलेंगे. आरोप लगाया कि भाजपा सरकार  दलित, आदिवासी और ओबीसी लोगों को  मौके नहीं दे रही है. बच्चों को पब्लिक सेक्टर में मौका नहीं मिल पाता है.  

 

कांग्रेस की चर्चा करते हुए राहुल ने कहा कि हमारी पार्टी अमीर होना नहीं चाहती. गांधी जी के समय से ही ऐसा है. कहा कि जिस दिन हम अमीर पार्टी बन जायेगे, उस दिन हम भाजपा हो जायेंगे.राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान  हम यह बात समझे, जब हमारे सारे खाते फ्रीज कर दिये गये.

 

राहुल गांधी ने देश के वर्तमान हालात को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है, क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे?

 

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद में Epstein का नाम लिया तो स्पीकर ने मुझे बोलने से रोक दिया. मंत्री हरदीप पुरी पहले से ही compromised हैं. इनका नाम Epstein files में है. वे  Epstein के दोस्त रहे हैं.

 

हरदीप पुरी की बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस का पैसा लगा है- जैसे ही मैंने संसद में ये बात रखी तो स्पीकर ने फिर मुझे बोलने से रोक दिया. नरेंद्र मोदी दोनों साइड से फंसे हैं एक तरफ Epstein files है  दूसरी तरफ Adani case है.

 

 नरेंद्र मोदी ने  भाजपा का पूरा फाइनेंशियल स्ट्रक्चर अडानी को सौंप दिया है. अमेरिका ने इसी फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को पकड़ लिया और अडानी पर केस कर दिया. यह केस अडानी पर नहीं, बल्कि भाजपा पर है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही