Search

 
 
 

दलित समाज राम से अलग नहीं हो सकता : रघुवर दास

 
Hazaribagh: शहर के कार्मल चौक स्थित पैराडाइस रिसोर्ट में गुरुवार को वीर श्रेष्ठ राम अवतार कांगड़ा राष्ट्रीय संचालक के मार्गदर्शन में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज हजारीबाग ने धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सदर विधायक मनीष जायसवाल, चंदनक्यारी के विधायक अमर बाउरी, कांके विधायक समरीलाल, सिमरिया विधायक गणेश गंझू और जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता शामिल हुए. रघुवर दास ने कहा कि दलित समाज राम से अलग हो ही नहीं सकता. धर्म परिवर्तन का काम आज बड़े जोरों से चल रहा है. बांग्लादेश से आए धर्म विशेष के लोगों ने पाकुड़ से झारखंड में प्रवेश किया. वे आदिवासी महिलाओं के साथ न सिर्फ लव जिहाद, बल्कि भूमि जिहाद भी कर रहे हैं. बांग्लादेशी आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन अपने कब्जे में किए हुए हैं. मौके पर विशिष्ट अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यक्रम का आयोजन कर रहे विशाल वाल्मीकि का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस वाल्मिकी समाज को पूर्वजों ने इतना मजबूत किया, उनका वर्तमान इतना कमजोर क्यों है. इस कमजोरी से निकल समाज की अग्रिम पंक्ति में लोग आएं. कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया.

डेमोटांड़ का सामुदायिक भवन दूसरे जगहों के लिए आदर्श : रघुवर दास

हजारीबाग आने के क्रम में पूर्व सीएम रघुवर दास का जोरदार स्वागत भाजपाइयों की ओर से गुरुवार को डेमोटांड़ में किया गया. वहां सदर विधायक मनीष जायसवाल और भाजपाइयों के साथ रघुवर दास अत्याधुनिक सामुदायिक भवन का आवलोकन कर गदगद हो गए. सामुदायिक भवन देख उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य जगहों के लिए यह भवन आदर्श है. यह भवन सदर विधायक ने अपने विधायक मद से बनाया है. रघुवर दास ने कहा कि राज्य के अन्य विधायक भी अपने क्षेत्र में ऐसे सामुदायिक भवन बनाएं. उसके बाद नगर प्रवेश के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसे भी पढ़ें–  आप">https://lagatar.in/aaps-gujarat-convenor-gopal-italia-in-delhi-polices-custody-made-objectionable-remarks-on-pm-modi/">आप

के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया दिल्ली पुलिस की हिरासत में, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही