Search

 
 
 

गोमिया के करमटिया में दलित युवक की गला रेतकर हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 
- पहाड़ी के नीचे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bokaro :  बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र स्थित करमटिया गांव में एक दलित युवक का शव बरामद हुआ है. करमटिया गांव निवासी मुकेश कुमार (35 वर्षीय)  का शव उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे से मिला है. युवक की गर्दन पर तेज हथियार से कटने का निशान भी है. इसको देखकर आशंका जतायी जा रही है कि हत्या दूसरे स्थान पर किया गया होगा और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया होगा. इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गयी है. वहीं ग्रामीण खोजी कुत्ता से घटना की तत्काल जांच कराने की मांग कर रहे हैं.

शौच के लिए गयी महिलाओं ने पहाड़ी के पास देखा शव 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुकेश कुमार मंगलवार की शाम को घर से निकला. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. गांव वालों ने शाम के करीब सात बजे उसे देखा गया था. इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा. वहीं बुधवार की सुबह कुछ महिलाएं जब शौच के लिए पहाड़ी की ओर गयी तो रास्ते में उसका शव पड़ा हुआ देखा. इसके बाद महिलाओं ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने गोमिया पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोगता दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गयी. बता दें कि मुकेश कुमार स्वर्गीय महेंद्र रविदास का पुत्र है. उसके दो और भाई है. एक बड़ा है और दूसरा उससे छोटा है. बड़ा भाई सीसीएल में काम करता है, जबकि छोटा भाई मुंबई में काम करता है. मां फागुनी देवी और भाभी का रो रोकर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही