Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी : रजनी हथिनी ने स्कूली बच्चों संग मनाया अपना 12वां बर्थडे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur/Chandil : चांडिल के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में गुरुवार को हथिनी रजनी का 12वां जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान रजनी हथिनी ने अपने जन्मदिन पर 10 पाउंड का केक काटा. इस मौके पर वन कर्मियों और स्कूली बच्चों ने हैप्पी बर्थडे रजनी का गाना भी गाया. दलमा पश्चिमी रेंजर दिनेश चंद्रा ने कहा कि हर साल 7 अक्टूबर को दलमा चेकनाका माकुलाकोचा में रजनी हथिनी का जन्मदिन मनाया जाता है. इससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है कि जब हम अपने घर के बच्चों का जन्मदिन मना सकते हैं, तो वन्य प्राणी का क्यों नहीं. रेंजर दिनेश चंद्र ने स्कूली बच्चों के बीच वन्यजीवों से बचाव और उनका संरक्षण और वन सुरक्षा कैसे किया जाए, इससे संबंधित किताब बच्चों और अन्य के बीच वितरित किया. उन्होंने कहा कि रजनी के जन्मदिन को लेकर वन विभाग यह संदेश देना चाहता है कि जानवर भी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनका भी अपना महत्व है. [caption id="attachment_167346" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/HATHI-3-300x165.jpg"

alt="" width="300" height="165" /> केक काटने के बाद स्कूली बच्चों व ग्रामीणों के साथ रजनी.[/caption]

झुंड से बिछड़कर गड्ढे में गिरी मिली थी रजनी

झुंड में रहने वाली मादा हाथी रजनी हाथियों की झुंड से बिछड़कर ईचागढ़ प्रखंड के पीलीद गांव के पास एक गड्ढे में गिरी मिली थी. वन विभाग ने घायलावस्था में उसे निकालकर टाटा जू लाया था. वहां काफी दिनों तक उसका इलाज हुआ. जब रजनी ठीक हो गई तो उसे दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी माकुलाकोचा लाया गया. दलमा के माकुलाकोचा चेकनाका में बाकायदा इस हथिनी का नामकरण रजनी के रूप में किया गया. उसी समय से रजनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है. रजनी पर्यटकों के साथ भी काफी घुल मिल गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही