Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुष्कर्म,हत्या और एसिड अटैक के पीड़ितों को 1-1 लाख की सहायता राशि देने की तैयारी में डालसा, सूची तैयार

Ranchi: जिला विधिक सेवा प्राधिकार यानी डालसा रांची ने दुष्कर्म ,एसिड अटैक पोक्सो पीड़ितों और हत्या की घटनाओ में अपने परिजनों को गंवा चुके लगभग 40 पीड़ितों को चिन्हित कर उन्हें 1-1 लाख रूपये अंतरिम राहत राशि देने की तैयारी पूरी कर ली है. रांची डालसा के सचिव अभिषेक कुमार के मुताबिक वर्ष 2020 में रांची के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ हिंसक घटनाओं के बाद गठित टीम की रिपोर्ट के बाद आपराधिक घटनाओं में मृत लोगों के परिजनों,दुष्कर्म की शिकार महिलाओं,युवतियों और एसिड अटैक की पीड़िताओं को जल्द ही अंतरिम राहत के रूप में 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा जायेगा. इसे भी पढ़ें- कोर्ट">https://lagatar.in/the-murder-of-sujay-nandi-a-trader-in-the-court-was-done-to-stop-the-testimony-read-report/11850/">कोर्ट

में गवाही रोकने के मकसद से की गई थी बालू कारोबारी सुजय नंदी की हत्‍या, पढ़ें रिपोर्ट

सहायता देने की प्रक्रिया कर ली गयी हैं पूरी

डालसा के पीड़ितों और उनके परिजनों को मुआवजे के तौर पर अंतरिम सहायता राशि देने की  दिशा में सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं और सभी पीड़ितों की सूची जिला प्रशाशन को भेज दी गयी है. रांची उपायुक्त के पास पीड़ितों के बीच दिया जाने वाला फंड भी आ गया है और बहुत जल्द सभी पीड़ितों को यह अंतरिम राहत राशि दी जाएगी जिससे वे अपना पुर्नवास कर सकें. कोविड के कारण इस वर्ष कई महत्वपूर्ण कार्यों की रफ्तार काफी सुस्त रही उसके बावजूद रेप और हत्या जैसी घटनाओं में अपने परिवार के सदस्यों को राहत देने की दिशा में डालसा का यह कदम सराहनीय है. देखें वीडियो-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही