Search

 
 
 

फ्रांस के राष्ट्रपति की सीरिया यात्रा के बीच दमिश्क सीरियल बम धमाकों से दहला

सीरिया की राजधानी दमिश्क आज मंगलवार को भीषण सीरियल धमाकों से दहल उठी है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ऐतिहासिक सीरिया दौरे के बीच हुए धमाकों ने पूरे विश्व को सकते में डाल दिया है.
 

Damascus : सीरिया की राजधानी दमिश्क आज मंगलवार को भीषण सीरियल धमाकों से दहल उठी है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ऐतिहासिक सीरिया दौरे के बीच हुए धमाकों ने पूरे विश्व को सकते में डाल दिया है.

 

दरअसल पश्चिमी देशों के नेता इन दिनों सीरिया को विशेष महत्व दे रहे हैं. वे सीरिया के नये नेतृत्व के साथ रिश्तों को दोबारा पटरी पर लाने की कवायद में जुट गये हैं.  इसी योजना के तहत इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को सीरिया पहुंचे. लेकिन उनका स्वागत बम धमाकों से हुआ.

 

खबरों के अनुसार  धमाके दमिश्क के मध्य इलाके में हुए, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ठहरे हुए थे. लगातार हुए बम धमाकों से पूरा इलाका कांप उठा.  पूरा आसमान में धुएं का गुबार से भर उठा. धमाकों की खबर के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के पूरी तरह सुरक्षित बताये गये हैं.   


 
 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही