Bihar : मुंगेर जिले के जमालपुर-किऊल रेलखंड स्थित धरहरा स्टेशन पर दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि लोको पायलट और आरपीएफ जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. इंजन में आग लगने के कारण करीब एक घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही. इंजन की मरम्मत के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई.
दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में लगी आग, मची अफरातफरी
Last Updated: Dec 17, 2024 12:00 AM (IST)