Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में एक मई को डांस विद सनातन इवेंट

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एक मई को धनबाद में डांस विद स्नातन इवेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में खास तौर पर धनबाद के फेमस यूट्यूब स्नातन के साथ भारत के कई क्रिएटर धनबाद पहुंचेंगे. शो को देखने के लिए लगभग 5000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है. धनबाद में यू ट्यूब क्रिएटर को लेकर पहली बार ऐसा भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी धनबाद के फेमस यू ट्यूबर सनातन ने एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. आयोजक इश्तियाक अहमद और सैफ आरजू ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम धनबाद में पहली बार में होने जा रहा है. कार्यक्रम धैया स्थित रानी तालाब के निकट आमंत्रण में संपन्न होगा. उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन में पूरे भारत से लोग आ रहे हैं, जिसमें डांस कंपीटीशन, मोटिवेशन मीट होगा. साथ ही डांसर सनातन के फर्श से अर्श तक के सफर को बताया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही