Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ की डांसर की पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की एक डांसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान  छत्तीसगढ़ के लखनपुर के नावापारा निवासी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है.
 

Palamu :  जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की एक डांसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान  छत्तीसगढ़ के लखनपुर के नावापारा निवासी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

अचानक प्रिया के सिर में होने लगा था दर्द

प्रिया के साथियों के अनुसार, प्रिया कुमारी शनिवार की रात अपने साथियों के साथ खुले में शौच करने गई थी. शौच के बाद प्रिया वापस लौटी और कार्यक्रम प्रस्तुत करने की तैयारी करने लग गई. इसी बीच उसने बताया कि उसके सिर में दर्द हो रहा है. 

साथियों ने उसके सिर पर तेल से मालिश की. लेकिन दर्द और बढ़ता गया, प्रिया को उल्टी भी होने लगी. जिसके बाद साथियों ने मकान मालिक को बुलाया. मकान मालिक के बेटे ने प्रिया को दो इंजेक्शन लगाए. लेकिन हालत और बिगड़ गई. हालत बिगड़ने पर प्रिया को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही