Search

ड्यूटी में डांस: धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल

Dhanbad: धनबाद जिले की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में राजगंज थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल ड्यूटी के दौरान डांस करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज क्षेत्र में आयोजित चैती दुर्गा पूजा के मौके पर हुए डांडिया नाइट कार्यक्रम का है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थीं. वायरल वीडियो में थाना प्रभारी वर्दी में मंच के पास कुछ महिलाओं के साथ भोजपुरी गाने पलंग सागवान पर डांस करती दिखाई दे रही हैं.
 
महिलाओं के साथ डांस करती राजगंज थाना प्रभारी.

Uploaded Image

महिलाओं के साथ डांस करती राजगंज थाना प्रभारी.

इस गाने को अक्सर फूहड़ या अश्लील श्रेणी में रखा जाता है, जिसके कारण यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. 

स्थानीय लोगों का एक वर्ग इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सवाल उठा रहा है कि एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का ड्यूटी के दौरान और वर्दी में इस तरह डांस करना कितना उचित है. उनका कहना है कि इससे पुलिस विभाग की छवि पर असर पड़ता है.

वहीं कुछ लोग इसे एक सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम में सामान्य भागीदारी बताते हुए थाना प्रभारी का बचाव भी कर रहे हैं. उनका मानना है कि पुलिस अधिकारी भी समाज का हिस्सा हैं और ऐसे आयोजनों में शामिल होना गलत नहीं है बशर्ते इससे कानून व्यवस्था प्रभावित न हो.

इस बीच वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि और अनुशासन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि अभी तक इस मामले में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही