Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में नवरात्र पर डांडिया और गरबा की मचेगी धूम

Hazaribag : कोरोना काल के दो वर्षों बाद इस वर्ष हजारीबाग शहर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर डांडिया-गरबा की धूम मचेगी. लोग इस नवरात्र को नए उत्साह, उमंग और ऊर्जा के साथ मनाने की तैयारी में जुट गए हैं. इधर नवरात्र एक अक्तूबर को शहर के मुनका बगीचा परिसर में ब्लूज इवेंट्स, हजारीबाग और मीनाक्षी दत्त मेकओवर (एमडीएम) सैलून एंड एकेडेमी के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया नाइट घूमो ऑन बीट 3.0 का भव्य आयोजन संध्या 05:30 बजे से किया जायेगा. इसे भी पढ़ें–मीडिया">https://lagatar.in/jmm-released-a-panel-list-of-11-leaders-to-present-the-partys-side-in-the-media/">मीडिया

में पार्टी का पक्ष रखने के लिए झामुमो ने जारी की 11 नेताओं की पैनल सूची

युवा अपनी संस्कृति के प्रति हों जागरूक-मनीष

आयोजक ब्लूज इवेंट्स लगातार दो साल 2018 और 2019 में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कर चुका है. गरबा प्रेमियों की टोलियां बॉलीवुड ट्यून्स के साथ पारंपारिक गीत-संगीत की धुन के बीच थिरकते हुए धूम मचाएंगे. वहीं अपने फोन की फ्लैश लाइट्स ऑन कर सेल्फी लेते हुए कार्यक्रम स्थल को दूधिया रोशनी और जश्न में डूबो देंगे. इसके लिए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यक्रम का पोस्टर और टिकट अपने झंडा चौक स्थित विधायक कार्यालय सभागार में विधिवत लांच किया. मौके पर उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था के साथ हजारीबाग कल्चरली तेजी से विकसित कर रहा है. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक होने की जरूरत है.

स्पेशल गिफ्ट भी दिया जायेगा

इस डांडिया नाइट के मुख्य आकर्षक का कोलकाता का प्रसिद्ध डीजे डाजलिंग का नॉन स्टॉप म्यूजिक और क्रैजिंस होगा. आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में एंट्री के लिए सिंगल, कपल्स और फैमिली केटेगरी में अलग-अलग सहयोग राशि आयोजकों की ओर से निर्धारित की जा रही है. इसमें स्नैक्स मुफ्त में दिए जाने की व्यवस्था भी की जा रही है. इसके अलावा अंदर में भोजन की भी व्यवस्था रहेगी, जिसका अलग से चार्ज देय होगा. आयोजक बेस्ट डांसर कपल, वेस्ट डांस ग्रुप, बेस्ट कॉस्टयूम, बेस्ट सेल्फी, बेस्ट मेकअप और अन्य प्रकार की प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट आने वाले को स्पेशल गिफ्ट देकर नवाजेंगे. इसे भी पढ़ें–साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-the-health-of-the-minister-of-state-for-railways-deteriorated-could-not-go-to-the-birthplace-of-sidho-kanho/">साहिबगंज

: रेल राज्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, नहीं जा सके सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली

ये रहे मौजूद

मौके पर विशेष रूप से ब्लूज इवेंट्स से कुणाल कुमार उर्फ हैप्पी, शुभम जैन, निखिल कुमार, आकाश जायसवाल, आतिश सिंह, एमडीएम हजारीबाग के शान सैयद, मुस्कान, ब्यूटी सहित सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही