Search

 
 
 

धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर मंडरा रहा खतरा : डीजी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर डीजीएमएस का विशेष फोकस है. इस रेल लाइन को रेलवे और बीसीसीएल अति सुरक्षा के तहत संचालित कर रहा है. हालांकि खतरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है. डीजीएमएस के डीजी प्रभात कुमार ने कहा कि धनबाद-चंद्रपुरा लाइन के आसपास के सभी खदानों को बंद करा दिया गया है. लेकिन खतरा बरकरार है. रेलवे और बीसीसीएल पूरी मॉनिटरिंग कर रहा है. भूमिगत आग पर नजर रखी जा रही है. परंतु आने वाले समय में डीसी लाइन बंद होना तय है. विकल्प पर काम होना चाहिए. सिम्फर से स्टडी कराया जा रहा है. जानकारी मिलने पर वहां फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है.

    बढ़ाई जा रही स्टील प्लांट की क्षमता

बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक अमलेंदु ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है. वर्तमान में पांच मिलियन टन का उत्पादन किया जा रहा है. आने वाले समय में प्रोडक्शन को बढ़ा कर साढ़े सात मिलियन टन करने का लक्ष्य है. काम भी चल रहा है. उन्होंने बताया कि देश में 120 मिलियन टन का उत्पादन हो रहा है.  सबसे अधिक सेल का 20 मिलियन टन है. बोकारो स्टील प्लांट का पांच मिलियन टन समेत अन्य संस्थानों का हिस्सा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही