Search

 
 
 

गोवा कांग्रेस में टूट का खतरा, नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो पद से हटाये गये

 
Panji :  महाराष्ट्र के बाद गोवा में राजनीतिक संकट शुरू हो गया है. विपक्षी कांग्रेस पार्टी के 11 में से 9 विधायकों के भाजपा के पाले में जाने की चर्चा है. यहां कांग्रेस के विधायक पाला बदलते हैं तो कांग्रेस से विपक्ष का दर्जा छिन जायेगा. कांग्रेस में टूट की तैयारी के बीच पार्टी के 4 विधायक सीएम प्रमोद सावंत के घर पहुंचे. इनमें नेता विपक्ष माइकल लोबो भी शामिल थे. माइकल लोबो के अलावा विधायक फलदेसाई, केतन नाइक भी मुख्यमंत्री के बंगले पर गये. इस बीच कांग्रेस ने गोवा के नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटा दिया है. एआईसीसी गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने इस बात की घोषणा की. कांग्रेस विधायकों का एक ग्रुप दिगंबर कामत की अगुवाई में मडगांव में कैंपिंग कर रहा है. गोवा की 40 सीटों वाली विधानसभा में सत्ताधारी एनडीए के 25 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 11 हैं. अगर कांग्रेस के 9 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी, तो उसके हाथ से नेता विपक्ष का पद भी चला जाएगा.

बीजेपी विपक्ष को खत्म करना चाहती है- दिनेश गुंडू राव

प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा, गोवा में पार्टी को कमजोर करने के लिए भाजपा के साथ मिलकर हमारे ही कुछ नेताओं ने साजिश की थी. वे विधायकों को तोड़ना चाहते थे. इसमें हमारे नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो और दिगंबर कामत शामिल थे. कहा कि हमारे ही कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ यह साजिश रची थी कि गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है और दलबदल कर दिया गया है. कामत ने अपनी रक्षा के लिए ऐसा किया क्योंकि उनके खिलाफ कई मामले हैं और माइकल लोबो ने सत्ता और पद के लिए ऐसा किया है. बीजेपी विपक्ष खत्म करना चाहती है. दरअसल, गोवा कांग्रेस के 7 विधायक लापता बताए गए थे. कांग्रेस के विधायक विधानसभा सत्र शुरू होने से एक दिन पहले बुलाई गई पार्टी मीटिंग से गायब रहे. सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि ये विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं.

विभाजन की किसी भी संभावना से इनकार

वहीं गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने इन खबरों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि गोवा कांग्रेस में टूट की अफवाह बीजेपी द्वारा फैलाई जा रही है. हमारे सभी विधायक एक साथ हैं. उन्होंने पार्टी में विभाजन की किसी भी संभावना से इनकार किया है.

2019 में भी कई विधायकों ने छोड़ी थी कांग्रेस

इससे पहले 2019 में भी कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक BJP में शामिल हुए थे, इसमें नेता विपक्ष चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल थे. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कांग्रेस के सभी बागी विधायकों को BJP में शामिल करवाया था. कांग्रेस से जो विधायक टूट सकते हैं, उनमें दिगंबर कामत, माइकल लोबो, संकल्प अमोनकर, केदार नायक और राजेश फलदेसाई का नाम सामने आ रहा है. इसे भी पढ़ें – CCPA">https://lagatar.in/ccpa-chief-commissioner-nidhi-khare-inspected-pithoria-water-filtration-plant-gave-many-instructions/">CCPA

चीफ कमिश्नर निधि खरे ने पिठोरिया वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही