Lagatardesk: मौसम में बदलाव हो रहा है.जिसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं. वहीं बारिश होने की वजह से जगह-जगह जलजमाव हो रहा है. ऐसे में डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है. देश के कई अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं. झारखंड में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है. कई अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनकर तैयार है. तो कहीं-कहीं मरीज उन वार्डों में भर्ती भी हैं. सदर अस्पताल रांची के चिकिसक डॉ. शुभम शेखर ने बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है. लेकिन इससे कुछ उपाय अपनाकर बचाव किया जा सकता है. डॉक्टर ने बताया कि डेंगू होने से मरीज का प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगता है. इसलिए समय पर इसकी पहचान करना और इसका इलाज भी जरूरी है. डॉक्टर ने बताया कि डेंगू होने पर शरीर में ये लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिससे बिना देर किए डेंगू का टेस्ट करवा लें.
बढ़ रहा डेंगू का खतरा, डॉ शुभम शेखर से जानें इसके बचाव के उपाय
Last Updated: Aug 01, 2024 12:00 AM (IST)