Search

 
 
 

रांची समेत 11 जिलों में हीट स्ट्रोक का खतरा, येलो अलर्ट जारी

 
Ranchi :   झारखंड में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. राजधानी रांची समेत 11 जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है, जिससे लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. इन जिलों में हीट स्ट्रोक को लेकर येलो अलर्ट  मौसम विभाग ने रांची समेत 11 जिलों में हीट स्ट्रोक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें  जामताड़ा, साहिबगंज, सिमडेगा, पाकुड़, धनबाद, देवघर, गोड्डा, दुमका, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं. इन जिलों में इतना रहेगा तापमान  आईएमडी के अनुसार, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज, जामताड़ा, गोड्डा और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 48 घंटे बाद गर्मी से राहत की उम्मीद मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 48 घंटे के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव की वजह से 16 मई से अच्छी बारिश, व्रजपात, आंधी और तूफान होने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है.
आईएमडी ने लोगों को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कुछ अहम सुझाव दिये हैं : दोपहर के समय बिना जरूरत बाहर न निकलें. बाहर निकलते समय सिर को ढंकें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखें. तेज हवा, आंधी और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही