Search

 
 
 

दंतार के पुष्पम राज ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में चतरा को दिलाया गोल्ड मेडल

 
क्षेत्र के लोगों और डीएवी के शिक्षकों ने सफलता पर दी बधाई Chatra : चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के दंतार निवासी पंकज कुमार के होनहार पुत्र पुष्पम राज ने 13वें झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2023 में यूथ कैटेगरी में चतरा को गोल्ड मेडल दिलाया है. इस सफलता पर घर और क्षेत्र के लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. ग्रामीणों ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. पुष्पम राज ने 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग में अपने जिले के लिए गोल्ड मेडल दिलाया. यह आयोजन खेलगांव रांची के टिकैत उरांव शूटिंग रेंज में आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में राज्यभर के लगभग 300 से ज्यादा शूटरों ने भाग लिया था. इसमें पुष्पम राज 400 में 374 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. पूर्व में भी पुष्पम राज कई मेडल प्राप्त कर चुके हैं. डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में ब्रोंज मेडल प्राप्त कर चुके हैं. डीएवी का नेशनल चैंपियनशिप भी खेल चुके हैं. वर्तमान में डीएवी चतरा के नौवीं कक्षा में अध्यनरत हैं. इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने शूटिंग कोच नीतीश कुमार राणा को दिया. पुष्पम आसनसोल (पश्चिम बंगाल ) में होनेवाले जोनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर गए हैं. उनका अगला मुकाबला बिहार, बंगाल, ओडिसा जैसे ईस्ट जोन के नौ राज्यों के शूटरों से होने वाला है. शूटिंग कोच नीतीश राणा, खेल शिक्षक अभिजीत कुमार एवं स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही