Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दरभंगा : आपसी विवाद में एसिड अटैक, परिवार के 4 सदस्य झुलसे, एक की आंख में गया तेजाब

Advertisement
Advertisement
Darbhanga : दरभंगा में एसिड अटैक हुआ है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले में एक ही परिवार के 4 लोग झूलस गये. सभी घायलों का दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक साथ 4 लोगों पर एसिड अटैक की घटना से पुलिस भी सकते में आ गई है. हमले के शिकार एक शख्स की आंख में तेजाब जाने की बात कही गई है. इसे भी पढ़ें - उपचुनाव">https://lagatar.in/by-elections-counting-of-votes-continues-in-one-lok-sabha-and-four-assembly-seats/">उपचुनाव

: एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी

जमीन विवाद को लेकर भीड़े दोनों पक्ष 

जानकारी के मुताबिक एपीएम थानाक्षेत्र के शिवैसिंहपुर में जमीन विवाद को लेकर दो परिवार के लोग आपस में भीड़ गये. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर एसिड फेंक दिया. जिसमें 4 लोग घायल हो गये. घायलों में शिवैसिंहपुर गांव के बजरंगी साह (45), श्रीपुरबहादुरपुर गांव निवासी अशोक कुमार भगत (59), विजय कुमार (48) और विकास कुमार (40) शामिल हैं. घायलों में बजरंगी साह और विकास कुमार की स्थिति गंभीर है. वहीं अन्य घायल खतरे से बाहर हैं. घायल बजरंगी साह ने बताया कि दुकान में रखे एसिड छीनने के क्रम में तेजाब से वो घायल हो गये. इसे भी पढ़ें - सोच">https://lagatar.in/take-bath-and-wash-thoughtfully-hul-increased-the-price-of-products-by-20-percent/">सोच

समझ कर नहायें-धोयें, एचयूएल ने 20 फीसदी बढ़ाये प्रोडक्ट्स के दाम

दोनों पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया 

एपीएम थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि अभी तक दोनों पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. दोनों पक्ष के लोगों के घायल होने की सूचना है.  उन्होंने बताया कि 4 लोग तेजाब से घायल होकर अस्पकताल में भर्ती हुए हैं. इनमें से एक की आँख में तेजाब चला गया है. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-16-april-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।16 APR।।CM हेमंत ने लिया संज्ञान।।सरयू के आरोप पर बन्ना का जवाब।।कोल्हान में कांग्रेस को झटका।।कर्नाटकःईश्वरप्पा का इस्तीफा।।भारत ने चीन को चेताया।।समेत कई खबरें और वीडियो।। [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही