Patna : दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा गांव में पुलिस टीम पर भीड़ द्वारा हमला किये जाने की खबर है. खबरों के अनुसार अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पत्थरबाजी की. उनके हथियार छीनने की कोशिश की. हमले में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है. उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये है.
दरभंगा : अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भीड़ का हमला, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल
Last Updated: Jan 04, 2025 12:00 AM (IST)