Search

 
 
 

दरभंगा :पूर्व विधान पार्षद विनोद चौधरी को नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि, पुष्पम प्रिया चौधरी से की मुलाकात

 
Darbhanga: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विनोद चौधरी को श्रद्धांजलि देने उनके दरभंगा स्थित घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी से भी मुलाकात की. जिसकी जानकारी प्लुरल्स पार्टी की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी ने ट्वीट कर दी. उन्होंने लिखा कि "परिवार का सदस्य और पिता के नेता होने के नाते आपका हमारे दरवाजे पर हमेशा स्वागत है. अपने साथी के श्राद्ध-कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका धन्यवाद. वे आपको बहुत मानते थे. उन्हें अच्छा लगा होगा". बता दें कि, कुछ दिनों पहले जेडीयू एमएलसी रहे विनोद चौधरी का निधन हुआ था. जिसके बाद से ही कई राजनीतिक पार्टियों के नेता उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे. ऐसे में नीतीश कुमार भी उनके घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों से मुलाकात की. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/amshedpur-in-the-first-counseling-even-half-of-the-b-ed-seats-were-not-filled-in-many-colleges/">जमशेदपुर

: पहली काउंसेलिंग में कई कॉलेजों में बीएड की आधी सीटें भी नहीं भरीं
[wpse_comments_template]                              
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही